ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजईवीएम व वीवीपैट के लिए प्रशिक्षित हुए मजिस्ट्रेट

ईवीएम व वीवीपैट के लिए प्रशिक्षित हुए मजिस्ट्रेट

हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज विधानसभा चुनाव 2022 में निष्पक्ष मतदान को लेकर शनिवार को सेक्टर...

ईवीएम व वीवीपैट के लिए प्रशिक्षित हुए मजिस्ट्रेट
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजSat, 22 Jan 2022 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज

विधानसभा चुनाव 2022 में निष्पक्ष मतदान को लेकर शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों व जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल व पीडी राजकरन पाल ने ईवीएम व वीवी पैट के संचालन की पूरी जानकारी दी।

सीडीओ ने बताया कि ईवीएम व वीवी पैट के संचालन की जो किताब आप लोगों को दी गई है, उसे भली भांति पढ़ लें। इसमें सभी तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईवीएम व वीवी पैट को चलाकर प्रैक्टिकल भी कराया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सत्येन्द्र कुमार भी पहुंचे। उन्होंने मशीन के बारे में पूरी तरह से जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया। कहा कि जो चीज न समझ में आए, उसे बार बार पूछिए। बार-बार समझाया जाएगा। बाद में किसी प्रकार की लापरवाही पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें