ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजधूमधाम से निकाली गई निशान शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गई निशान शोभायात्रा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर में सोमवार की सुबह धूमधाम से निशान शोभा यात्रा...

धूमधाम से निकाली गई निशान शोभायात्रा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजMon, 14 Mar 2022 10:00 AM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर में सोमवार की सुबह धूमधाम से निशान शोभा यात्रा निकाली गई। परंपरागत तरीके से फरेंदा रोड स्थित श्याम मंदिर से 19वें वार्षिक उत्सव के लिए निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालु श्याम बाबा के जयकारे पर झूमते हुए चल रहे थे।

श्याम मंदिर से निशान यात्रा नगर तिराहे होते हुए हनुमान गढ़ी चौराहा से वापस होकर मऊपाकड़ दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां से वापस होकर पुनः नगर तिराहा होते हुए श्याम मंदिर पर यात्रा समाप्त हुई। यहां श्याम भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दीपक गोयनका, संतोष गोयनका, नपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अमित कुमार, अनूप कुमार टिबड़ेवाल, आनंद कुमार शर्मा, पशुपति नाथ तिवारी, राजेश कश्यप, विनोद कुमार गुप्ता, आत्माराम गुप्त, पशुपतिनाथ गुप्त, देवेश कुमार पांडेय, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े