Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTragic Road Accident in Nichaul Young Biker Dies Two Injured
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

संक्षेप:

Maharajganj News - हादसानिचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर मार्ग पर शीतलापुर गांव के पास सोमवार की रात में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसक

Nov 26, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

निचलौल/झुलनीपुर, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर मार्ग पर शीतलापुर गांव के पास सोमवार की रात में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों एक ही बाइक से झुलनीपुर की तरफ से आ रहे थे। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम करमहिया में बिहार प्रांत का निवासी मनीष (30) अपनी मौसी के घर बचपन से ही रहता था। वह गांव में किसी का ट्रैक्टर चालित राइस मिल चलाता था। वह सोमवार की शाम को ग्राम करमहिया निवासी शेषनाथ और रीतेश को बाइक पर साथ लेकर झुलनीपुर जैकेट खरीदने गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां से तीनों एक ही बाइक से वापस गिरहिया गांव होकर घर आने वाले थे। इस बीच शीतलापुर भट्ठी टोला के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में मनीष और अन्य दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। शेषनाथ और रीतेश को गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी के मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शव को मर्चरी हाउस जिला मुख्यालय भिजवाया गया है। मामले में जरूरी कार्रवाई हो रही है।