इलाज कराने जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज के आम्बेडकर तिराहे के पास एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर दवा कराने जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इलाज कराने जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर कस्बे के आम्बेडकर तिराहे के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। घटना कस्बा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई। यह महिला इलाज कराने अपने बेटे के साथ जा रही थी।

हादसे का विवरण

पहचान विमला देवी (45) पत्नी स्व. छेदी यादव निवासी वार्ड नंबर 2 कल्याणपुरम (टोला जगदीशपुर), थाना फरेंदा अपने पुत्र के साथ बाइक से दवा कराने जा रही थीं। जैसे ही वे कस्बे के आम्बेडकर तिराहे के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा महिला का पुत्र बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आईं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज की पहचान

फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से ट्रक की पहचान कर ली गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

इस सड़क हादसे में कितनी महिलाएं शामिल थीं?
इस सड़क हादसे में एक महिला विमला देवी शामिल थीं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।