बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, एक युवक गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। विष्णु और शेषनाथ की बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेषनाथ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल वीरेंद्र का इलाज जारी है।

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, एक युवक गंभीर

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया सड़क टोला स्थित परसामीर गेट के समीप शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कंचनपुर निवासी विष्णु (25) पुत्र छेदी विश्वकर्मा अपने घर से जमुई पंडित अपने रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था। वहीं दूसरी ओर पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी शेषनाथ पुत्र रामचन्दर गांव के ही अपने साथी वीरेंद्र (25) पुत्र हरिकेश के साथ मिठौरा की तरफ से अपने घर की तरफ तेज गति से लौट रहा था।

इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही विष्णु की मौत हो गयी, जबकि घायल शेषनाथ ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल वीरेंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मामले में पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।