Tragic Discovery Missing 12-Year-Old Found Dead in Maharajganj Protests Erupt महराजगंज में गायब किशोर का शव मिलने पर भड़का लोगों का आक्रोश, हाइवे जाम किया , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTragic Discovery Missing 12-Year-Old Found Dead in Maharajganj Protests Erupt

महराजगंज में गायब किशोर का शव मिलने पर भड़का लोगों का आक्रोश, हाइवे जाम किया

Maharajganj News - महराजगंज में 12 वर्षीय हिमांशु चौधरी का शव दुबौली नहर से बरामद हुआ। वह 24 अगस्त से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हाइवे जाम कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। गांववाले आरोपियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 29 Aug 2025 10:05 AM
share Share
Follow Us on
महराजगंज में गायब किशोर का शव मिलने पर भड़का लोगों का आक्रोश, हाइवे जाम किया

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के चिउरहा वार्ड निवासी गणेश चौधरी का गायब 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु चौधरी गुरुवार देर रात मृत अवस्था में दुबौली नहर से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन व आक्रोशित लोग हत्या की आशंका जताते हुए शुक्रवार सुबह फरेंदा रोड स्थित जिला उद्योग चौराहा पर हाइवे जाम कर दिए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, उनके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी हुई। लोगों ने पुलिस से नोंकझोंक भी की। परिजनों ने बताया कि हिमांशु 24 अगस्त की शाम करीब 5 बजे से लापता था।

उन्होंने थाने में तहरीर देकर आशंका जताई थी कि बच्चे को किसी ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन कई दिनों की तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार देर रात जैसे ही शव नहर से बरामद हुआ, परिजन बेसुध हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि 12 वर्षीय बालक का शव बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। जाम समाप्त कराने के लिए लोगों को समझाया जा रहा है। पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने का आरोप ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि पुलिस पहले दिन से ही हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि यदि पुलिस शुरुआती दिनों से आरोपियों से पूछताछ करती तो घटना का खुलासा हो जाता। परिजनों ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने सिर्फ कोरम पूरा किया है। लोगों का यह भी कहना रहा कि गुरुवार को शव मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन अब भी कुछ पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।