संदिग्ध परिस्थितियों पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, सनसनी

Feb 13, 2026 12:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 16 वर्षीय राज शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सागौन के पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में शोक की लहर है।

संदिग्ध परिस्थितियों पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, सनसनी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के पश्चिम शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक सागौन के पेड़ से फंदे के सहारे 16 वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। चौक थाना क्षेत्र के कुईया उर्फ महेशपुर निवासी गुड्डू शर्मा झनझनपुर चौराहे पर मकान बनाकर फर्नीचर की दुकान चलाता है। शुक्रवार की सुबह उसके 16 वर्षीय पुत्र राज शर्मा का शव झनझनपुर स्थित एक कॉलेज के पास सागौन के पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब पेड़ से शव लटका देखा तो शोर मचाया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना सिंदुरिया पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।