नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के ग्राम पंचायत इलाहाबाद में शनिवार सुबह 35 वर्षीय शमा परवीन नल में उतरे करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय वह पानी भरने गई थीं। घायल होने के बाद पति ने मदद की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इलाहाबाद में शनिवार सुबह नल में उतरे करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय शमा परवीन बुरी तरह से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए परिजन ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मां की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। घटना सुनकर कर आसपास के लोगों की काफी ‌भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना का विवरण

शनिवार की सुबह महिला मोटर चलाकर नल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान नल के पाइप में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह पीछे की ओर गिर पड़ीं और उनका पैर नल के पाइप में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गईं।

Voice of UP

पति की प्रतिक्रिया

थोड़ी देर बाद उसका पति समीर अंसारी बाहर निकला तो पत्नी को नल के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसने तुरंत मोटर का स्विच बंद किया और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में निजी वाहन से पनियरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिवार का दुख

मृतका का पति समीर अंसारी प्लंबर का कार्य करता हैं। उसके दो बेटे अरशद अंसारी 10 व बेटा अर्सलान 3 वर्ष है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में शमा परवीन की उम्र क्या थी?
35 वर्षीय शमा परवीन बुरी तरह से घायल हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।