Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTragic Death of Dalit Youth in Maharajganj Sparks Political Response and Financial Aid
सपाइयों ने पीड़ित परिवार को की आर्थिक मदद

सपाइयों ने पीड़ित परिवार को की आर्थिक मदद

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में 25 वर्षीय दलित युवक सोमेंद्र चंद की करंट लगने से मौत हो गई। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के घर गया और आर्थिक मदद की। पूर्व मंत्री ने सरकार से 10 लाख का मुआवजा देने की...

Sep 02, 2025 10:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल करंट से हुई मौत पर नगर पंचायत चौक के महारणा प्रताप नगर में पीड़ित के घर पहुंचा। इस दौरान पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर सात महाराणा प्रताप में 25 वर्षीय दलित युवक सोमेंद्र चंद की नहाते समय हैंड पंप मे बिजली उतर जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी। सोमवार को दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल के साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, रामचंद्र बौद्ध जिला उपाध्यक्ष प्रणय कुमार गौतम, जिला सचिव समसूल हुदा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, सतीश यादव, डॉ एसएस पटेल बाल गोपाल, एडवोकेट महेंद्र प्रताप, नागेंद्र भारती, ब्रह्मानंद यादव, नागेश्वर पटेल, जालंधर यादव आदि ने पहुंचकर सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा तत्काल 10 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए। अभी तक सरकारी तंत्र का चाहे नगर पंचायत हो या तहसील प्रशासन हो कोई भी मृतक के परिजनों से नहीं मिला जो घोर लापरवाही के श्रेणी में आता है। पीड़ित परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का पांच लाख, प्रधानमंत्री आवास, परिवार के एक सदस्य को नगर पंचायत में नौकरी दिया जाना चाहिए।