इलाज के दौरान झुलसे मासूम ने तोड़ा दम, कोहराम
Maharajganj News - महराजगंज में 9 वर्षीय आर्यन की 13 दिन इलाज के बाद मौत हो गई। खेलते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। घटना के बाद गांव और स्कूल में शोक का माहौल है। लोग बिजली विभाग की लापरवाही को कोस रहे हैं। परिजनों ने क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन दिया है।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हाईटेंशन तार के चपेट में आने से झुलसे मासूम ने 13 दिन इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही गांव से लेकर स्कूल में मातम हो गया। लोग बिजली विभाग को कोस रहे थे। समय रहते यदि विभाग छत से हाईटेंशन तार को दूर कर दिया होता तो मासूम की जिंदगी बच गई होती।ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र आर्यन(9) 30 मार्च को रोज की तरह घर के सामने स्थित चुन्नी प्रजापति के छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय छह के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट तार के करंट की चपेट में आ गया।
इस घटना में आर्यन गंभीर रूप से झुलस गया। घरवाले उसे लेकर मेडिकल कालेज गोरखपुर पहुंचे। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान 13वें दिन आर्यन ने दम तोड़ दिया। आर्यन की मौत की सूचना मिलते ही तुरकहिया गांव और स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज ठूठीबारी में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का प्रार्थना पत्र मिला है। क्षतिपूर्ति के लिए फार्म 44 भरकर सुरक्षा निदेशालय को भेजा जाएगा। सुरक्षा निदेशालय की टीम भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट शासन को भेजेगी। एक माह में क्षतिपूर्ति दिए जाने का प्रावधान है।नैयर अनवर, एसडीओ विद्युत उपकेंद्र निचलौल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


