Maharajganj News: मासूम की मौत के बाद बजहा उर्फ अहिरौली में पांच थानों की पुलिस ने डेरा डाला

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में 10 वर्षीय प्रिंस की एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया। मृतक के परिजनों की आंखों में आंसू थे जब शव गांव पहुंचा।

मासूम की मौत के बाद बजहा उर्फ अहिरौली में पांच थानों की पुलिस ने डेरा डाला

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली निवासी सुरेन्द्र चौहान के दस वर्षीय पुत्र प्रिंस की रविवार शाम को बजही से डोमा जाने वाले रोड पर एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। पुलिस के आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ था और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

शव का इंतज़ार

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर हंगामें की आशंका में बजहा उर्फ अहिरौली गांव में पांच थानों की पुलिस ने डेरा डाला था। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली निवासी सुरेन्द्र चौहान का बेटा प्रिंस साइकिल से डोमा गांव की तरफ से आ रहा था। इस बीच मिट्टी गिराकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे ठोकर मार दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। इसकी जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे निचलौल सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के मालिक के गांव डोमा कांटी में पहुंचकर रोड जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे एसओ अंकित सिंह, एसओ कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा और सीओ रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया और पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक को कब्जे में लेकर थाने आई। तब जाकर माहौल शांत हुआ। पुलिस ने शव को पंचायतनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार को एहतियात के तौर पर बजहा उर्फ अहिरौली में निचलौल, कोठीभार, ठूठीबारी, सिंदुरिया और चौक थाने की भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।

परिजनों का दुःख

शव के इंतजार में पथरा गईं थीं परिजनों की आंखें। प्रिन्स की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता सुरेन्द्र और माता बिहुला देवी बेसुध हो गए थे। शव की इंतजारी में परिजनों की आंखें पथरा गईं थीं। सोमवार की शाम को जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रिंस की मृत्यु कैसे हुई?
प्रिंस की मृत्यु एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।