Maharajganj News: महराजगंज में आकाशीय बिजली से साइकिल सवार ईंट-भट्ठा कर्मी की मौत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज के टीकर निवासी प्रेमसागर गुप्ता की शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। वह ईंट-भट्ठा से घर लौटते समय सोनबरसा-टीकर मार्ग पर हादसे का शिकार हुए। उनकी पत्नी उन्हें छोड़ चुकी थी और तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उन पर ही थी। गाँव में शोक की लहर है।

महराजगंज में आकाशीय बिजली से साइकिल सवार ईंट-भट्ठा कर्मी की मौत
महराजगंज में आकाशीय बिजली से साइकिल सवार ईंट-भट्ठा कर्मी की मौत

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के टीकर निवासी प्रेमसागर गुप्ता (42) की शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह साइकिल से ईंट-भट्ठे से काम कर घर लौट रहा था कि तभी सोनबरसा-टीकर मार्ग पर यह हादसा हो गया। उसका मोबाइल भी जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरते ही प्रेमसागर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोग जब तक पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।ईंट-भट्ठे पर नौकरी कर परिवार का पेट पालता था प्रेमसागरप्रेमसागर ईंट-भट्ठे पर नौकरी कर परिवार का पेट पालता था।

उसकी पत्नी कुछ वर्ष पूर्व ही उसे छोड़कर चली गई थी। ऐसे में उनके दो बेटों और एक बेटी की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। पिता की अचानक मौत से तीनों मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया है। घटना से गांव में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: महराजगंज में आकाशीय बिजली से साइकिल सवार ईंट-भट्ठा कर्मी की मौत