Maharajganj News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, युवती समेत दो घायल

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News: चौक थाना क्षेत्र में करौता के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक दिलीप की मौत हो गई, जबकि प्रियंका समेत दो अन्य घायल हो गए। दिलीप की पत्नी नंदनी गर्भवती है, जिससे परिवार में गहरा दुख छा गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Maharajganj News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, युवती समेत दो घायल

Maharajganj News: झनझनपुर/चौक बाजार, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के चौक-निचलौल मार्ग पर करौता स्थित गैस गोदाम के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना का विवरण

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को गुरु गोरक्षनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में दिलीप और प्रियंका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रियंका को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत चौक के राजाजीपुरम निवासी दिलीप (19) बुधवार को चौक बाजार गया था। लौटते समय करौता स्थित गैस गोदाम के पास उसकी बाइक की सामने से गैस सिलेंडर लेकर आ रहे बरगदही निवासी भाई-बहन की बाइक से भिड़ गई। हादसे में दिलीप और प्रियंका (18) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रियंका के भाई देवकिशन (21) को हल्की चोट आई। दिलीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नंदनी, पिता अशोक, मां खजनी, बहन काजल और दादी नर्वदा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

परिवार का संकट

घर का इकलौता चिराग बुझा, कोख में रह गया दिलीप का वारिस

झनझनपुर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला दिलीप परिवार का इकलौता कमाऊ पुत्र था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिलीप की शादी पिछले वर्ष नन्दनी से हुई थी। अभी उनकी कोई संतान नहीं है, लेकिन नन्दनी तीन माह की गर्भवती है। पति की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां खजनी ने बताया कि दिलीप अपनी पत्नी नन्दनी को उसके मायके छोड़कर घर आया था। इसके बाद वह बाहर कमाने जाने की तैयारी में था। रास्ते में खाने-पीने के लिए चौक से चूड़ा लेने गया था। दिलीप की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सामान्य प्रश्न

✦यह हादसा कब और कहाँ हुआ?−
यह हादसा बुधवार को चौक थाना क्षेत्र के चौक-निचलौल मार्ग पर करौता स्थित गैस गोदाम के पास हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, युवती समेत दो घायल