Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSerious Accident in Maharajganj Tractor-Trolley Overturns Injuring Grandfather and Granddaughter
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पैदल जा रहे दादा-पोती घायल, रेफर

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पैदल जा रहे दादा-पोती घायल, रेफर

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में एक हादसे में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दादा व granddaughter गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिसवा सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने राहत कार्य किया और यातायात व्यवस्था को बहाल किया।

Nov 30, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय नगर सबयां दक्षिण टोला वार्ड में रविवार की शाम एक हादसा हो गया। गन्ना लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पैदल जा रहे दादा और उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सिसवा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच राहत कार्य मे जुट गई और ट्रॉली को सड़क से किनारे कराकर यातायात व्यवस्था को चालू कराया। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर रविवार को शाम के समय चिरैयाकोट के समीप गांधीनगर वार्ड अमडिहा निवासी 65 वर्षीय वंशराज अपनी 10 वर्षीय पोती जाह्नवी और पोते बबलू के साथ सबयां से बाजार कर पैदल ही घर वापस लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान सिसवा की तरफ जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से वंशराज और जाह्नवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है। ट्रॉली को किनारे कर यातायात व्यवस्था चालू कराया जा रहा है। मामले में जरूरी कार्रवाई होगी।