चलती ट्रेन से गाजियाबाद में गिरा महराजगंज का युवक, मौत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज का एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ रोजगार के सिलसिले में दिल्ली जा रहा था, तभी गाजियाबाद के पास चलती ट्रेन से गिर गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर युवक ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

चलती ट्रेन से गाजियाबाद में गिरा महराजगंज का युवक, मौत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली रोजगार के सिलसिले में जा रहे महराजगंज का एक युवक हादसे का शिकार हो गया है। गाजियाबाद के पास चलती ट्रेन से वह नीचे गिर गया। काफी देर बाद दोस्तों की सूचना पर रेल कर्मियों ने उसकी तलाश की और गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देर रात परिजनों को इस हादसे की सूचना फोन से मिली तो यहां कोहराम मच गया।

घटनास्थल का विवरण

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड निवासी तीन युवक रोजगार के लिए दिल्ली जा रहे थे। गाजियाबाद के पास चलती ट्रेन से एक युवक अचानक नीचे गिर गया। साथ गए दो युवकों ने विवेक विहार रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। रेल कर्मचारी ने गाजियाबाद रेलवे अधिकारियों को सूचना देने को कहा। इसके बाद ट्रेन से नीचे गिरे युवक की तलाश शुरू हो सकी थी।

युवक की पहचान

पकड़ी भारत खंड निवासी कंचन, विश्वनाथ, आशीष रविवार को 11.00 बजे सिसवा से दिल्ली के लिए निकले थे। गाजियाबाद और विवेक बिहार के बीच में इनमें से आशीष (22) अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। साथ में गए कंचन और विश्वनाथ ने अगले स्टेशन विवेक विहार पर रुककर घटना की जानकारी रेल कर्मचारियों को दी। आशीष के भाई आलोक ने बताया कि शाम 6.00 बजे उसकी छोटे भाई आशीष से मोबाइल से बात हुई थी। विश्वनाथ और कंचन ने इस घटना की सूचना आशीष के बड़े भाई आलोक को भी दी। इस हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया था। घर पर मातम पसर गया था। इसी बीच सोमवार की देर रात फोन पर सूचना मिली कि गाजियाबाद और विवेक विहार के बीच में युवक को घायल अवस्था में रेल कर्मचारियों ने तलाश लिया और एंबुलेंस से गाजियाबाद इलाज के लिए भेजा। युवक के सिर, हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटे आई थीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

गाजियाबाद की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आशीष अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाइयों की शादी हो चुकी है। वह मजदूरी करके परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसा कब हुआ?
हादसा रविवार को हुआ जब युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली जा रहा था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।