Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मचा कोहराम
हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News: महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को आशीष साहनी अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घूमने गए थे। वापसी में स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर शाह निवासी आशीष साहनी पुत्र वीर वहादुर शनिवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से महराजगंज की ओर घूमने गया था। वापसी में किसी वाहन से स्कूटी में टक्कर हो गई और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद कोहराम मच गया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महाराजगंज ले गए थे। अस्पताल में घायल युवक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि मेडिकल कालेज से भी उसे लखनऊ पीजीआई भेज दिया गया था।
परिजन उसको लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां सोमवार दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। आशीष की मौत की खबर मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया।


