Maharajganj News: गोरखपुर हादसे में अधिवक्ताओं के निधन पर शोक, मांगी एक-एक करोड़ की सहायता
Maharajganj News: महराजगंज में रविवार को गोरखपुर के राप्ती नदी पर अंतिम संस्कार स्थल पर गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं आलोक अस्थाना और संजय सिंह की मौत हो गई। बार एसोसिएशन ने दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उनकी आश्रितों के लिए एक-एक करोड़ की सहायता की मांग की।

Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रविवार को गोरखपुर के राप्ती नदी पर स्थित अंतिम संस्कार स्थल गोरक्षघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान विश्राम स्थल का गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं आलोक अस्थाना तथा संजय सिंह की मौत पर गहरा दुख जताया। दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं को आश्रितों को एक-एक करोड़ की सहायता दिलाने की मांग की गई।बार-एसोसियेसन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा तथा महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मिला। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजकर दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों के लिए एक-एक करोड़ की सहायता राशि तथा मृतक आश्रितों के लिए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कराने की मांग की।
दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक संरचनात्मक व्यवस्था सुदृढ़ करने की जरूरत जताई गई।शोक सभा में पूर्व अध्यक्ष शंभू शरण पांडेय, इंद्रासन सिंह, करुणाकर त्रिपाठी, जितेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनूप सिंह, अरविंद निषाद, घनश्याम तिवारी, रिंकू, अभिजीत सिंह, वशिष्ठ मिश्र, रंजीत गुप्ता, संतोष पटेल, करीम, अमित यादव, देवेंद्र निगम सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।


