ट्रैफिक नियमों के शिकंजा से जिले में थमा हादसों का सफर, मौत का गिरा ग्राफ

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के पदभार संभालने के बाद उनके

ट्रैफिक नियमों के शिकंजा से जिले में थमा हादसों का सफर, मौत का गिरा ग्राफ

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के पदभार संभालने के बाद उनके यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के फरमान का असर जिले में दिखने लगा है। माह के शुरुआती तीन महीने की तुलना में अप्रैल व मई में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में तीस फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

पुलिस कार्यालय के आंकड़े

पुलिस कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल एक जनवरी से 31 मई 2026 के बीच जिले में कुल 192 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 122 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 116 लोग घायल हुए। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो फरवरी व मार्च की तुलना में अप्रैल व मई के महीनों में सड़क हादसों में सीधे 30.33 प्रतिशत की भारी कमी आई है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की संख्या में भी 30.18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पर, इन दो महीनों में मृतकों की संख्या में गिरावट का ग्राफ महज 3.92 प्रतिशत ही रहा। हालांकि मार्च के मुकाबले मई में हादसे में मौत का ग्राफ गिरा है। मार्च में जहां हादसों में सर्वाधिक 32 लोगों की मौत हुई थी, वहीं मई में यह आंकड़ा घटकर 22 पर आ गया।

Voice of UP

पुलिस की चौतरफा घेराबंदी

हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कप्तान ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट व चारपहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट को अनिवार्य करने का निर्देश दिया था। विशेष जांच अभियान का वह खुद ही मानीटरिंग कर रहे हैं। जांच में लापरवाही पर कई उप निरीक्षकों पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है। कईयों की फाइल भी खुल गई है। कार्रवाई का लटकते तलवार को देख पुलिस कर्मियें ने नेशनल हाईवे व प्रमुख जिला मार्गों पर रात व दिन की गश्त बढ़ाया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, मोबाइल पर बात करने वालों व ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर चालान व जब्ती की कार्रवाई की। जिले के चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्र ब्लैक स्पॉट पर संकेतक बोर्ड लगवाए गए। कमियों को सुधारा गया। इससे हादसे में गिरावट होने लगी है।

जनवरी से लेकर मई तक के सड़क हादसों की रिपोर्ट

माह (2026) दर्ज मुकदमे मृतक संख्या घायल संख्या

जनवरी 41 22 26

फरवरी 40 19 25

मार्च 49 32 28

अप्रैल 30 27 19

मई 32 22 18

कुल योग 192 122 116

सड़क सुरक्षा का दायित्व

सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर एक नागरिक का दायित्व है। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नशे में वाहन बिल्कुल न चलाएं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य चालान काटना नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी बचाना भी है। यह अभियान आगे भी प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

शक्ति मोहन अवस्थी-एसपी

सामान्य प्रश्न

पुलिस कप्तान ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए क्या निर्देश दिए?
पुलिस कप्तान ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट व चारपहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट को अनिवार्य करने का निर्देश दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।