चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, नियमों के प्रति किया जागरूक

Mar 09, 2026 10:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस अभियान में तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सुरक्षित ढंग से गाड़ी चलाएं और नियमों का पालन करें।

चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, नियमों के प्रति किया जागरूक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।जागरूक किया गया।आईटीएम पुलिस चौकी के पास स्पीड राडार गन लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को बताया कि तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वाहन सावधानी से चलाने की अपील की। इस अभियान में पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, सीट बेल्ट पहनने आदि की जरूरी जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।