Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTraffic Awareness Campaign by Citizen Forum in Maharajganj Encourages Helmet Use
स्कूटी और बाइक सवार छात्रों को रोक समझाया ट्रैफिक नियम

स्कूटी और बाइक सवार छात्रों को रोक समझाया ट्रैफिक नियम

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में सिटीजन फोरम द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूली बच्चों को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। अभिभावकों से मोबाइल नंबर लेकर बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट पहनाकर स्कूल...

Wed, 3 Sep 2025 10:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर से सुबह 6.30 से 7.30 के बीच शहर के चौक चौराहे स्थित सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज के मुख्य गेट के सामने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। स्कूटी व बाइक से स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उनके अभिभावक का मोबाइल नंबर लेकर उनसे बच्चों को हेलमेट पहन कर ही घर से भेजने की अपील की गई। अभियान में दो दर्जन से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को बाइक और स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। कहा गया कि सिर सुरक्षित तो हम सुरक्षित की तर्ज पर अपने को सुरक्षित रखते हुए रोड पर चलें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बच्चों से नंबर लेकर बात करने पर अभिभावकों ने भरोसा दिया कि बच्चों को आज के बाद हेलमेट पहनकर ही स्कूल भेजेंगे। अध्यक्ष डॉ. बलराम भट्ट ने बताया कि फोरम की ओर से यह कार्यक्रम नगर के विभिन्न मार्ग पर विभिन्न चौराहों पर निकट भविष्य में किया जाएगा। इसका बेहतर रिजल्ट दिख रहा है। महासचिव विमल कुमार पांडेय ने कहा कि फोरम सामाजिक कार्यों की अपनी प्रतिबद्धता के प्रति जागरूक है। ट्रैफिक नियमों की जानकारी बच्चों को दी गई है हेलमेट पहनकर चलने की सलाह भी दी गई है। सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र, संयुक्त सचिव हरिकेश बहादुर सिंह, संगठन सचिव पशुपतिनाथ तिवारी, राम प्रकाश गुप्ता, रितेश त्रिपाठी शांडिल्य, सोशल मीडिया प्रभारी वरुणेंद्र त्रिपाठी, आईटी सेल प्रभारी रूपेश यादव आदि अभियान में सक्रिय भूमिका में रहे।