Maharajganj News: अध्यक्ष पद पर राघवेन्द्र व कुलदीप को मिले बराबर मत, रविन्द्र मंत्री चुने गए
Maharajganj News: फरेंदा में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 60 में से 58 मतदाता शामिल हुए। अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र उपाध्याय और कुलदीप श्रीवास्तव को 28-28 मत मिले। सचिव पद पर रविन्द्र कुमार पासवान ने 36 मत प्राप्त किए। चुनावी प्रक्रिया में वरिष्ठता के आधार पर कुलदीप को अध्यक्ष चुना गया।

Maharajganj News: फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के वार्षिक चुनाव में कुल पंजीकृत 60 मतदाताओं से में से 58 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र उपाध्याय व कुलदीप श्रीवास्तव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और दोनों को 28-28 मत मिले। वहीं दो वोट इन वैलिड रहे। वहीं, सचिव पद पर रविन्द्र कुमार पासवान को 36 मत मिले, जबकि परमात्मा सिंह को 20 व अशफाक अहमद को दो मत मिले। मंत्री पद पर रविन्द्र पासवान निर्वाचित घोषित किए गए।अध्यक्ष पद पर बराबर मत मिलने के बाद राघवेंद्र उपाध्याय ने वरिष्ठ होने के कारण कुलदीप श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र दुबे व विपिन श्रीवास्तव सहित संयुक्त सचिव प्रशासन पर अवधेश उपाध्याय व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रत्नेश उपाध्याय, महाबली कन्नौजिया व हीरा पटेल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव को संपन्न कराने में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामआसरे शुक्ल, जगदंबा यादव, श्रीधर सिंह, तुंगनाथ उपाध्याय, चंद्रशेखर पांडेय ने सक्रिय भूमिका निभाई।


