सुपर ओवर में नंदानगर ने चंपारण को दी मात
Maharajganj News - महराजगंज में पं. कमलाकांत मिश्र-चतुर्भुज मिश्र स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले हुए। नंदानगर ने चंपारण को सुपर ओवर में हराया। पहले मैच में कप्तानगंज ने बिरईचा को हराया, जबकि दूसरे मैच में चंपारण ने धर्मपुर को मात दी। खेल के दौरान समाजसेवी बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएवी क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में चल रही पं. कमलाकांत मिश्र-चतुर्भुज मिश्र स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले हुए। नंदानगर व चंपारण के बीच मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया। इस ओवर में नंदानगर की टीम ने चंपारण के खिलाफ रोमांचकारी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बिरईचा व कप्तानगंज के बीच खेला गया। कप्तानगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बिरईचा के बल्लेबाजों ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली। धर्मपुर व चंपारण बिहार के बीच हुए दूसरे मुकाबले में धर्मपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपारण की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 8 ओवर में ही 140 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरा मैच नंदानगर व चंपारण के बीच हुआ। चंपारण ने 118 रन बनाए। जवाब में नंदानगर की टीम भी 118 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। इसके बाद हुए सुपर ओवर में नंदानगर ने पांच रन से बाजी मार ली। मुख्य अतिथि समाजसेवी बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि खेल से अनुशासन व भाईचारे का विकास होता है। यह सकारात्मकता का माध्यम है। मैच के दौरान अमन पाल सिंह व अमित जायसवाल ने अंपायरिंग की। अजय कुमार श्रीवास्तव ने कमेंट्री सुनाया। विवेक कुमार सिंह ने स्कोरर की भूमिका निभाया। आयोजक चंद्रमौली मिश्र व अभिनव मिश्र ने अतिथियों व खेल प्रेमियों के प्रति आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




