स्काउट रैली के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित तीन
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट और गाइड रैली के दूसरे दिन किसान आदर्श इण्टर कालेज बेलवा में दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्राथमिक सहायता, मीनार शारीरिक प्रदर्शन, साहसिक क्रियाकलाप, गांठ बंधन, दल अभिलेख, फायर क्रासिंग, स्काउटिंग का इतिहास, बास्केट शूटिंग, रोल मॉडल, सिग्नलिंग, तम्बू व पुल निर्माण, हस्त कौशल प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कमिश्नर स्काउट दीन दयाल शर्मा व लीडर ट्रेनर कमिश्नर हरिश्चंद श्रीवस्तव ने बताया जनपदीय रैली में प्रतिभागियों की प्रतियोगिता कराई गई। इससे बच्चों के मानसिक विकास होता है।

किसी आपदा के समय अपने मध्यम से लोगों की सुरक्षा प्रदान कर सके। इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का स्किल मजबूत होता है, जिससे बच्चे आगे चलकर समाज मे अपना सहयोग आपातकाल में कर सकें। संचालन एएलटी उमेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में 35 विद्यालयों से 60 टीम के 1000 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किये। इस दौरान लीडर ट्रेनर सुरेश तिवारी, डीटीसी दीनदयाल शर्मा, डीओसी शशांक गुप्ता, प्रबंधक नागेंद्र मल्ल, सुरेंद्र मल्ल, अभिषेक श्रीवस्तव, नीलम त्रिपाठी, मौसम, विनय मिश्र, केशव तिवारी, संजय भारती , रिया जायसवाल, उमेश चंद, श्रीचंद, रोहन यादव, संदीप मल्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




