
सिद्धार्थ विवि के दीक्षांत समारोह में निचलौल की तीन बेटियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में आगामी तीन नवंबर को होने वाले
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में आगामी तीन नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में निचलौल क्षेत्र की तीन बेटियों को गोल्ड मेडल मिलेगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेधा की सूची में इन तीनों ने जगह बना लिया है। इसके लिए इनके कॉलेज में पत्र भी आ चुका है। इनमें से मनु लॉ कॉलेज निचलौल की एक छात्रा और सरस्वती देवी पीजी कॉलेज की दो छात्राएं शामिल हैं। सरस्वती देवी पीजी कॉलेज दमकी निचलौल में एमए समाजशात्र में वैष्णवी त्रिपाठी पुत्री स्व. अवधेश मणि त्रिपाठी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है, तो वहीं वाणिज्य संकाय की अर्पिता शर्मा पुत्री योगेश शर्मा ने सर्वोच्च अंक हासिल कर गोल्ड मेडल की हकदार बनी है।

इन दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर न केवल कालेज परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। कॉलेज के प्रबंधक पवन दुबे ने कहा की मौन क्रांति सदैव शिक्षा से ही होती है। शिक्षा का कार्य जीवन स्तर को ऊंचा उठाना होता है। जहां शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा वही जीवन का स्तर भी ऊंचा होगा। दोनों मेधावियों की इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य सुनील पाण्डेय, उपप्राचार्य आदित्य सिंह, प्रवक्ता ब्रजेश उपाध्याय, डॉ. रामदरश, दिव्य दीपक, अवनीश पाण्डेय, मनोज यादव, सर्वेश तिवारी, देवेंद्र पाण्डेय, संदीप कुमार, प्रमोद शर्मा, सैयद अली, विशाल कुमार, पूनम राणा, पल्लवी आदि ने बधाई दी है। इसी क्रम में दीक्षांत समारोह में एलएलबी सत्र 2025 के गोल्ड मेडल के लिए मनु लॉ कॉलेज निचलौल की मेधावी छात्रा भार्गवी मणि तिवारी पुत्री गोविंद तिवारी को विश्वविद्यालय द्वारा जारी श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित किया गया है। इस मेधावी को दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। भार्गवी मणि तिवारी ने विश्वविद्यालय की एलएलबी 2025 परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता गोविंद तिवारी शिक्षक एवं माता गृहणी हैं। मनु लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि कालेज अपने प्रथम बैच से गोल्ड मेडलिस्ट देते हुए वर्तमान में विधि शिक्षा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां के प्लेसमेंट सेल द्वारा लगातार छात्रों को विभिन्न फर्मो में कंपनियों में चयन कराया जाता रहा है। प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर राय, उप प्राचार्य डॉ. रूद्रेश कुमार, लीगल एड प्रभारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी तथा प्लेसमेंट सेल प्रभारी शिवेंद्र त्रिपाठी आदि लोगों में मेधावी छात्रा को बधाई दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




