Maharajganj News: साल भर से खराब पड़ा है वॉटर एटीएम, सांसत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया स्थित दुर्गा मंदिर पर राहगीरों तथा श्रद्धालुओं को पीने के लिए

Maharajganj News: साल भर से खराब पड़ा है वॉटर एटीएम, सांसत

Maharajganj News: सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया स्थित दुर्गा मंदिर पर राहगीरों तथा श्रद्धालुओं को पीने के लिए शुद्ध पानी का वाटर एटीएम प्लांट करीब तीन साल पूर्व मे लगाया गया था। यह पिछले 14 माह से खराब पड़ा है, जिसे बनवाने के लिए कोई सुधि नहीं ले रहा है।क्षेत्र पंचायत से लगा वाटर एटीएम तकनीकी खराबियों के चलते बेकार साबित हो गया है। लगभग 9 लाख रुपये से लगे प्लांट का मंदिर के कार्यकर्ताओं ने दो-दो बार दस-दस हजार रुपये चंदा लगवाकर सही कराया है, लेकिन इसके बाद भी यह बेकार पड़ा है। अब इसे मंदिर परिसर में सुरक्षित कर दिया गया है।बीडीओ

मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि संबंधित से बात कर इसे सुरक्षित स्थान पर लगवा दिया जाएगा। प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता ने कहा कि मंदिर परिसर के वाटर एटीएम खराब होने की जानकारी है। शीघ्र ही मैकेनिक बुलाकर इसे दूसरी जगह लगवा दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: साल भर से खराब पड़ा है वॉटर एटीएम, सांसत