टावर पर झंडा लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश
Maharajganj News - महराजगंज के ग्राम जगरनाथपुर में एक खेत के टावर पर एक विशेष झंडा लगाने के कारण तनाव उत्पन्न हो गया। खेत के मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीओ सदर ने झंडा उतरवाया। गांव में शांति सुनिश्चित करने...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जगरनाथपुर में उस समय मामला गरमा गया, जब गांव के बाहर एक व्यक्ति के खेत में लगे टावर पर कुछ लोगों ने एक विशेष झंडा लगा दिया। इससे गांव के एक वर्ग के लोग आक्रोशित हो गए। गांव में तनाव का माहौल बनते देख इसकी शिकायत खेत स्वामी अजीत पाण्डेय ने डायल 112 पर पुलिस से की। उन्होंने बताया कि उनके खेत में टावर लगा है। इस पर रात में कोई शख्स एक समुदाय का झंडा लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने तत्परता दिखाते हुए टावर कर्मी को बुलाकर झंडा उतरवा दिया।

गांव में शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी एसओ राजकुमार सिंह, चौकी प्रभारी दिलीप कुमार व कन्हैया वर्मा की ड्यूटी लगा दी गई। सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गांव में कोई विवाद नहीं है और शांति व्यवस्था कायम है। किसी शरारती तत्व ने यह कृत्य किया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




