किशोरी से छेड़छाड़ का प्रयास विरोध पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, केस
निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर युवक और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी से एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की कोशिश किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका विरोध करने पर युवक ने किशोरी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उसकी पुत्री का एक युवक आए दिन पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है। इस बीच एक दिन उसने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर अपना नंबर देने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर वह उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
शिकायत करने पर युवक के पिता मानने को तैयार नहीं हैं और बुरा भला कह रहे हैं। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक मनमोहन और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


