Teen Girl Kidnapped in Maharajganj Police File Case Against Three किशोरी को अगवा करने के आरोप ने दंपत्ति समेत तीन पर मुकदमा, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTeen Girl Kidnapped in Maharajganj Police File Case Against Three

किशोरी को अगवा करने के आरोप ने दंपत्ति समेत तीन पर मुकदमा

Maharajganj News - महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में एक किशोरी को 8 दिसंबर को अगवा किया गया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दंपत्ति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान हो गई है और वे देवरिया जिले में...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 29 Dec 2024 09:53 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी को अगवा करने के आरोप ने दंपत्ति समेत तीन पर मुकदमा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कुछ लोगों ने बीते आठ दिसंबर को अगवा कर लिया था। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दंपत्ति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया है कि बीते आठ दिसम्बर को बरगदवा क्षेत्र के निवासी दंपत्ति जो उसके गांव के पास ईंट भट्ठा पर कार्य करते थे। इन लोगों ने एक युवक के सहयोग से उसकी पुत्री को अगवा कर लिया। इसके बाद ये लोग यहां दिखाई नहीं दे रहे हैं।

पता करने पर मालूम हुआ है कि तीनों देवरिया जिले में एक ईंट भट्ठा पर कार्य कर रहे हैं। किशोरी के पिता का कहना है कि उसने पुत्री की काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया है। इसमें शामिल एक युवक की बहन से जब पूछा गया तो वह गाली देने लगी। इस मामले में पुलिस ने जैतुन और सुभान और नुरैन उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि किशोरी को भगाए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।