ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहराजगंज में साइकिल सहित नहर में गिरा किशोर, नहीं लगा पता

महराजगंज में साइकिल सहित नहर में गिरा किशोर, नहीं लगा पता

महराजगंज के बैठवलिया गांव निवासी धीरज राजभर (13 वर्ष) बुधवार की रात आठ बजे तेरह-चार पुल के पास नारायणी नहर में साइकिल सहित गिर गया। तभी से उसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों की सूचना पर बहुआर चौकी...

महराजगंज में साइकिल सहित नहर में गिरा किशोर, नहीं लगा पता
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Thu, 26 Mar 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज के बैठवलिया गांव निवासी धीरज राजभर (13 वर्ष) बुधवार की रात आठ बजे तेरह-चार पुल के पास नारायणी नहर में साइकिल सहित गिर गया। तभी से उसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों की सूचना पर बहुआर चौकी पुलिस ने नहर में पानी बन्द कराकर गुरुवार सुबह धीरज की खोजबीन शुरू की। कुछ दूरी पर उसकी साइकिल तो नहर से मिल गई, लेकिन धीरज का पता नहीं चल सका है।

धीरज कुछ साथियों के साथ बुधवार की शाम को घूमने बहुआर की ओर गया था। परिजनों के अनुसार उसे आंख से कुछ कम दिखाई देता है। रात में गॉव के एक युवक ने उसके घर आकर सूचना दी कि धीरज साइकिल सहित फिसलकर नहर में गिर गया है। इस बात की जानकारी होने पर उसके पिता सुभाष ने बहुआर चौकी पर इसकी सूचना दी और गॉव के लोगों को साथ लेकर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने नहर में पानी बन्द कराने के बाद सुबह नहर में खोजबीन शुरू की तो उसकी साइकिल मिली। पुलिस धीरज का खोजबीन कर रही है।

धीरज के पिता सुभाष राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। तीन भाइयों में धीरज छोटा है। उससे बड़े अमर की शादी हो गयी है और संतोष दूसरा भाई है। धीरज का पता न लग पाने से घर के लोग परेशान हैं। उसकी मां गायत्री समेत पूरे परिवार के लोगों की हालत खराब हो गई है। बहुआर चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि बैठवलिया निवासी धीरज के नहर में गिरने की सूचना मिली है। पुलिस नहर में पानी बंद कर उसका पता लगा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें