Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTeachers Union Meeting in Maharajganj Prepares for Massive Protest on November 21 Against RTE Act Amendments
आंदोलन के लिए शिक्षकों ने बनाई रणनीति

आंदोलन के लिए शिक्षकों ने बनाई रणनीति

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसमें आरटीई एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन की तैयारी की गई। बैठक में शिक्षकों ने एकजुटता की बात की और पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट से मुक्ति की मांग की।

Sat, 1 Nov 2025 12:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्राथमिक शिक्षक संघ सदर के शिक्षकों की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज प्रथम पर हुई। इस दौरान आरटीई एक्ट लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता संबंधी निर्णय में संशोधन की मांग को लेकर 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल धरना, प्रदर्शन की सफलता के लिए तैयारी की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह व संचालन ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक ने किया। उन्होंने बताया कि एफटीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद शर्मा के नेतृत्व में सभी शिक्षक एकजुट हैं ।आगामी

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

21 नवंबर को आरटीई एक्ट में संशोधन करके एक्ट लागू होने से पूर्व के शिक्षकों के लिए टेट से मुक्ति की मांग की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। जिससे पूर्व में हम सभी ने सफलता हासिल किया है और इस बार भी हम इस मुसीबत से बाहर निकलेंगे। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच कर आंदोलन में अपनी सहभागिता देने की बात कही।इस दौरान कैरोलिन, बालमुकुंद पाठक, ज्ञानती देवी, कृष्णदेव, शशिकला , किरन त्रिपाठी, गोपाल पटेल, निमिषा सिंह, बिपिन बिहारी मिश्र, सिंधु द्विवेदी, नगीना खरवार, किरन सिंह,कुलदीप कुमार, अशोक गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद , शकुंतला गुप्ता, मनोज पटेल, विश्वानंद, प्रियंका वर्मा समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।