Teachers Demand Restoration of Old Pension in Maharajganj Meeting अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में पेंशन बहाली की मांग, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTeachers Demand Restoration of Old Pension in Maharajganj Meeting

अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में पेंशन बहाली की मांग

Maharajganj News - महराजगंज में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों ने पेंशन बहाली की मांग की। अध्यक्ष डॉ. सतीश त्रिपाठी ने इसे कर्मचारियों का मौलिक अधिकार बताया। 26 नवंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 29 Aug 2025 09:46 AM
share Share
Follow Us on
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में पेंशन बहाली की मांग

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कार्यसमिति की ब्लाक स्तरीय बैठक सिसवा में हुई। इसमें शिक्षकों ने पेंशन बहाली की मांग करते हुए अपनी मांग को बुलंद किया। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष डॉ. सतीश त्रिपाठी ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का मौलिक अधिकार और सेवानिवृत के पेंशन ही बुढ़ापे का सहारा बनता है। इसकी लड़ाई हमें लड़नी है। देश के कई प्रदेश मे पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है पर उत्तर प्रदेश इससे वंचित है। अटेवा महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्षा निधि सचान ने कर्मचारियों से आगामी 26 नवंबर को समस्त कार्यकारिणी के साथ बड़ी संख्या में दिल्ली चलने का आह्वान किया।

महिला मोर्चा महामंत्री प्रीति ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भूख हड़ताल के साथ पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन को लेकर सरकार को संदेश देने की बात कही। संरक्षक राम जन्म मौर्या ने महिला मोर्चा को मजबूती प्रदान करने की कड़ी में एनपीआरसी स्तर पर महिला इकाई के गठन करने और नये सदस्यों को जोड़ने की बात कही। इस अवसर पर अरविन्द जायसवाल सरस, होशिला प्रसाद, राजेश, राम शरण, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार, यादवेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन महामंत्री मनोज आर्या ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।