Maharajganj News: दिवंगत शिक्षक के परिवार को टीएससीटी टीम देना आर्थिक सहयोग

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News: बृजमनगंज में शिक्षक स्व. रामनिवास के निधन के बाद टीचर सेल्फ केयर टीम ने उनके परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया। इस आश्वासन के तहत, टीम ने रामनिवास की पत्नी से संवाद किया और सहयोग का आश्वासन दिया। यही नहीं, टीसीएसटी के कई सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।

दिवंगत शिक्षक के परिवार को टीएससीटी टीम देना आर्थिक सहयोग
दिवंगत शिक्षक के परिवार को टीएससीटी टीम देना आर्थिक सहयोग

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजनवां बाबू में कार्यरत रहे शिक्षक स्व. रामनिवास के घर टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने स्थलीय सत्यापन कर परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का वादा किया। शिक्षक का असामयिक निधन विगत वर्ष हो गया था और वे टीएससीटी परिवार के नियमित सदस्य थे।संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश के क्रम में जिला संयोजक सुनील कुमार प्रजापति के नेतृत्व में टीम शिक्षक के घर पहुंची। स्वङ रामनिवास की पत्नी सुनीता देवी से फोन पर वार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ने इसी माह 50 लाख रुपये तक का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान बीईओ बृजमनगंज हेमन्त कुमार मिश्रा, टीएससीटी जिला सह संयोजक दीपचन्द पाल, अजय कुशवाहा, अनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला आईटी सेल प्रभारी जितेन्द्र पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार गौड़, ब्लॉक संरक्षक डॉ. कैलाशनाथ मौर्या, पंकज गुप्ता, नागेंद्र चौरसिया, अनूप कुमार, अलाउद्दीन खान, विनय पाठक, शेषमन, राजकुमार तिवारी, अमितेश, शशि वर्मा, दिनेश कुमार, विजय जायसवाल, यशकीर्ति, अनिल कुमार, दीपचंद चौरसिया, हरेन्द्र यादव, अशोक चौहान व सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: दिवंगत शिक्षक के परिवार को टीएससीटी टीम देना आर्थिक सहयोग