Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTeacher Claims False Accusation Against Son in Accident Case
आरोप भोपाल में रह रहे युवक पर एक्सीडेंट का केस

आरोप भोपाल में रह रहे युवक पर एक्सीडेंट का केस

संक्षेप:

Maharajganj News - सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भागाटार निवासी शिक्षक अमरनाथ गुप्त ने अपने बड़े पुत्र हर्षित उर्फ अनिकेत रौनियार पर दर्ज फर्जी मुकदमे के खिलाफ एसपी से शिकायत की है। अमरनाथ का कहना है कि उनका बेटा...

Sep 16, 2025 04:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

चिउटहां, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भागाटार निवासी शिक्षक अमरनाथ गुप्त ने अपने पुत्र हर्षित उर्फ अनिकेत रौनियार पर दर्ज मुकदमें को फर्जी बताते हुए एसपी से शिकायत की है। उनका कहना है कि जिस समय उनके बड़े पुत्र पर दुर्घटना का आरोप लगाया गया, उस समय वह भोपाल स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत था। शिकायत के अनुसार 25 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमरनाथ गुप्त का छोटा पुत्र दर्शन उर्फ अंश रौनियार अपने साथियों अरमान और अंकुर उर्फ भोला के साथ स्कूटी से निचलौल रोड होते हुए जगदौर जा रहा था। कृष्णा हॉस्पिटल के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दर्शन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर ले जाया गया। वहां इमरजेंसी रजिस्टर में उसका नाम दर्ज है और सीसीटीवी फुटेज में भी घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है। शाम छह बजे इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 31 अगस्त को मिठौरा चौकी से सूचना दी गई कि दर्शन उर्फ अंश ने भागाटार टोला अमतहां में एक व्यक्ति को घायल किया है। शिकायत के अनुसार परिवार को झटका तब लगा जब 13 सितम्बर को पता चला कि उसी घटना में अमरनाथ गुप्त के बड़े पुत्र हर्षित उर्फ अनिकेत रौनियार पर केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि वह भोपाल में पढ़ाई कर रहा है। अमरनाथ के अनुसार एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।