बीपीएससी पीजीटी में परतावल के अरविन्द को दूसरा स्थान
Maharajganj News - महराजगंज के पंचायत इंटर कॉलेज के शिक्षक अरविंद कुमार रॉय ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) पीजीटी परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वे अब जूनियर हाईस्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर चयनित...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल बाजार के शिक्षक अरविंद कुमार रॉय ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) पीजीटी की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पुरुष वर्ग में पहला स्थान है। अरविंद बीपीएससी में जूनियर हाईस्कूल में सहायक शिक्षक पद पर भी चयन हुआ है। अभी काउंसलिंग नहीं आई है। इसी बीच बीपीएससी में चयन के बाद अरविंद अब इंटर कॉलेज में प्रवक्ता बनेंगे।
परतावल क्षेत्र में अमवा गांव के निवासी अरविंद कुमार रॉय दो भाई व एक बहन में सबसे बड़े हैं। पिता हरिलाल दिल्ली में कारोबारी हैं। पूरा परिवार वहीं रहता है। छोटा भाई सीए की तैयारी कर रहा है। अरविंद रॉय की स्कूलिंग दिल्ली में ही हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक के बाद अरविंद ने दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से अर्थशास्त्र से परास्नातक किया है।
वर्तमान समय में वह पंचायत इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। बीपीएससी में सफलता पर पंचायत इंटर कॉलेज के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रबंधक जयंती त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल, विज्ञान संकाय के प्रभारी आनंद सोनी, अजीत श्रीवास्तव, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, सोनू विश्वकर्मा, रवि दुबे, महेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।