टीबी जांच शिविर में 267 की स्क्रीनिंग, 57 संदिग्ध मरीज चिह्नित

May 07, 2026 01:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला क्षयरोग चिकित्सालय के तत्वावधान में शुभ्रा हेल्थ एंड मैटरनिटी

टीबी जांच शिविर में 267 की स्क्रीनिंग, 57 संदिग्ध मरीज चिह्नित

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला क्षयरोग चिकित्सालय के तत्वावधान में शुभ्रा हेल्थ एंड मैटरनिटी क्लीनिक पर टीबी जांच शिविर आयोजित किया गया। सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में एसीएमओ/डीटीओ डॉ. वीरेंद्र आर्या के निर्देशन में कुल 267 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 57 संदिग्ध मरीज चिह्नित किए गए। सभी संदिग्धों के बलगम के नमूने जांच के लिए टीबी अस्पताल भेजे गए हैं, ताकि समय रहते बीमारी की पुष्टि कर उपचार शुरू किया जा सके।

अभियान का उद्देश्य

एसीएमओ/डीटीओ डॉ. वीरेंद्र आर्या ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर तक पहुंच बनाकर टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान और इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। संभावित मरीजों की एक्स-रे व बलगम जांच के बाद टीबी की पुष्टि होने पर तत्काल पंजीकरण कर दवा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। डॉ. रश्मि श्रीवास्तव व डॉ. भारत श्रीवास्तव ने लोगों को जागरूक करते कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, वजन में कमी या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच व नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

स्वास्थ्य विभाग की टीम की उपस्थिति

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी। इस दौरान काउंसलर मीना वर्मा, अनुपम भारती, ज्योति द्विवेदी, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार यादव, टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर अतुल कुमार दीक्षित, जिला पीपीएम समन्वयक विवेक कुमार गुप्ता व जिला कार्यक्रम समन्वयक हरिशंकर त्रिपाठी सहित आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीबी जांच शिविर कब आयोजित किया गया?
टीबी जांच शिविर शुभ्रा हेल्थ एंड मैटरनिटी क्लीनिक पर आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।