कांशीराम आवास में संदिग्ध हालत में युवती की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज के बरवा विद्यापति स्थित कांशीराम आवास में एक युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। युवती का मूल गांव केवलापुर है और वह अपनी मां और भाई के साथ रहती थी। शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह निराधार प्रतीत हो रही है।

कांशीराम आवास में संदिग्ध हालत में युवती की मौत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवा विद्यापति स्थित कांशीराम आवास में संदिग्ध हालत में युवती की मौत में हत्या की सूचना से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका मूल रूप से चौक थानाक्षेत्र के केवलापुर गांव की निवासी बताई जा रही है। बरवा विद्यापति कांशीराम आवास में उसके पिता के नाम से मकान आवंटित है। युवती अपनी मां व भाई के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन शव की अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे।

उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल कर युवती की हत्या की आशंका जताई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। परिजनों से बातचीत के बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवती की तबियत खराब थी। प्रारंभिक जांच में हत्या की सूचना निराधार प्रतीत हो रही है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।