Survey Deadline Extended for Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Beneficiaries to May 15 छूटे हुए परिवारों को आवास पाने का अंतिम मौका, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSurvey Deadline Extended for Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Beneficiaries to May 15

छूटे हुए परिवारों को आवास पाने का अंतिम मौका

Maharajganj News - महराजगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 5 May 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
छूटे हुए परिवारों को आवास पाने का अंतिम मौका

महराजगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए सर्वे की तिथि सरकार ने बढ़ा दी है। 30 अप्रैल तक सर्वे की अंतिम तिथि थी। इस दौरान महराजगंज में 89072 परिवारों का सर्वे हो चुका था। लेकिन देश भर में सर्वे की संख्या कम होने और छूटे हुए लोगों को इसमें शामिल करने के लिए सर्वे की तिथि बढ़ाकर अब 15 मई कर दिया गया है। ऐसे में जो लोग भी सेल्फ सर्वे नहीं कर पाए हैं या उनका सरकारी सर्वेयरों ने सर्वे नहीं किया है उनको 15 मई तक सर्वे करने का अंतिम मौका दिया गया है।

सर्वे के बाद पात्रों की अंतिम सूची बनेगी। उसी सूची से पात्रों को आवास के लिए धनराशि भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बेघर व कच्चा घर वाले परिवारों को पक्का मकान बनवाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 के तहत सर्वे करा रही है। सर्वे का कार्य जनवरी से चल रहा है। इसमें सर्वे की अंतिम तिथि पहले 31 मार्च थी। लेकिन कम संख्या में सर्वे होने पर सरकार ने एक माह की तिथि और बढ़ाकर 30 अप्रैल तक सर्वे की अंतिम तिथि कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी लगा कि अभी कुछ लोग छूटे हुए भी हो सकते हैं। ऐसे में सर्वे का अंतिम तिथि अब 15 मई तक कर दिया गया है। ऐसे में जिनका सर्वे नहीं हो पाया है वह लोग जल्द अपने ग्राम पंचायत सचिव या लेखपाल से सम्पर्क कर सर्वे करा सकते हैं या डीएम, सीडीओ, पीडी या बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर सर्वे करा सकते हैं। सेल्फ सर्वे के तहत लोग खुद भी पीएम आवास प्लस 2024 एप के माध्यम से सर्वे कर सकते हैं। 89072 परिवारों का हुआ सर्वे: महराजगंज में जनवरी से 30 अप्रैल तक कुल 89 हजार 72 परिवारों का सर्वे हुआ है। इसमें 76हजार 657 परिवारों ने स्वयं सर्वे किया है। वहीं सरकारी कर्मचारियों ने केवल 12 हजार 415 परिवारों का सर्वे किया है। अब 15 मई तक मौका मिलने से इसमें और परिवार जुड़ जाएंगे। सर्वे के बाद होगा सत्यापन: आवास प्लस 2024 का सर्वे पूरा होने के बाद इसकी पात्रता का सत्यापन भी किया जाएगा। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी व बीडीओ घर घर जाकर आवास की पात्रता का सत्यापन करेंगे। इसमें देखेंगे कि लाभार्थी का जो सर्वे में विवरण दिया गया है उसमें कितनी सच्चाई है। परिवार पात्रता के मानकों को पूरा कर रहा है या नहीं। यदि पात्रता का मानक पूरा नहीं करेगा तो उसे अपात्रों की सूची में डाल दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।