
धान खरीद में छोटे किसानों को मिलेगी प्राथमिकता
Maharajganj News - -पहले छोटे किसानों का धान की तौल किया जाएगाजिले में धान खरीद के लिए छोटे किसानों की धान खरीद का सुविधा का इंतजाम कर दिया गया है। सबसे पहले छोटे किसानो
महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में धान खरीद के लिए छोटे किसानों की धान खरीद का सुविधा का इंतजाम कर दिया गया है। सबसे पहले छोटे किसानों को धान तौल किया जाएगा। इसके बाद बड़े किसानों का धान तौल होगा। इसके लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने सभी केंद्र प्रभारियों को कड़ा दिशा निर्देश दिया है। किसानों के घर के पास से ही धान तौल कराने के लिए क्रय केंद्रों को 120 से बढ़कार 180 कर दिया गया है। किसानों की सहुलियत के लिए सबसे पहले छोटे किसानों का धान तौल किया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि छोटे किसानों के पास कम धान होने की वजह से व तुरंत नकदी के चक्कर में वह सरकारी केंद्रों पर न ले जाकर गांव के पास ही आढ़तियों के यहां धान औने पौने दाम पर बेच देते हैं।

जिससे उनको काफी घाटा हो जाता है। वहीं कुछ केंद्रों पर बड़े कुछ किसानों के हावी होने की सूचनाएं भी मिलती हैं। बड़े किसान अपना धान तौल करा लेते हैं जिससे छोटे किसान परेशान होते हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने सभी छोटे किसानों का धान तौल कराने की प्राथमिकता दिया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने सभी क्रय एजेंसी प्रभारियों व क्रय प्रभारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि वह छोटे किसानों का धान तौल करने में प्राथमिकता दें। यदि छोटा किसान केंद्र पर पहुंचते हैं और उनकी तौल की औपचारिकता पूरी नहीं है तो वह औपचारिकता पूरी कराने में मदद करें। 2369 रुपये प्रति कुंतल हो रहा भुगतान जिला विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि इस खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान का समर्थन मूल्य 69 रूपये बढ़ाया गया है। इमसें 2369 रूपये प्रति कुंतल की दर से भुगतान किया जा रहा है। किसानों को चाहिए कि वह सरकारी केंद्रों पर ही धान को तौल कराएं। तौल से पहले पंजीकरण कराएं किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए विपणन विभाग के विभागीय पोर्टल पर किसान पंजीकरण या नवीनीकरण कराना जरूरी है। जिस किसान का पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं होगा वह सरकारी केंद्रों पर धान नहीं बेच पाएंगे। जिला विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने किसानों को समय से पंजीकरण व नवीनीकरण कराने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


