
गन्ने की तौल के 14 दिन के अंदर करना होगा भुगतान
संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज में आईपीएल चीनी मिल सिसवा में गन्ने की पेराई सत्र शुरू हो चुका है। गन्ना आयुक्त ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चीनी मिलों पर दबाव डाला है। उन्होंने निर्देश दिया है कि गन्ने की तौल के 14 दिन के अंदर भुगतान किया जाए। कुल 132 लाख कुंतल गन्ने का आवंटन तीन प्रमुख मिलों को किया गया है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईपीएल चीनी मिल सिसवा में गन्ने की पेराई सत्र का शुभारंभ हो चुका है। गड़ौरा चीनी मिल में भी सप्ताह भर में पेराई शुरू होना है। ऐसे में गन्ना आयुक्त ने पेराई के साथ गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चीनी मिलों पर दबाव बना दिया है। गन्ना आयुक्त ने जिला गन्ना अधिकारी को पत्र भेजकर गन्ने की तौल के 14 दिन के अंदर भुगतान कराने को चेताया है। गन्ना आयुक्त ने जिले की कुल 18 हजार 778 हेक्टेयर भूमि से उत्पादित होने वाले लगभग 132 लाख कुंतल गन्ने का आवंटन तीन प्रमुख चीनी मिलों सिसवा, गड़ौरा और पिपराइच को किया गया है।

पिछले साल की भांति इस बार भी आईपीएल चीनी मिल सिसवा को सबसे अधिक 9 हजार 448 हेक्टेयर क्षेत्र में हुई खेती से 66.66 लाख कुंतल गन्ने का आवंटन मिला है। किसानों को सहूलियत देने के लिए सिसवा मिल के लिए पांच क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सिसवा मिल में पेराई शुरू होने के बाद किसानों को सप्लाई टिकट जारी करने का कार्य शुरू हो गया है। लेकिन तौल के पूर्व गन्ना आयुक्त ने समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने का निर्देश जारी किया है। जेएचवी चीनी मिल 60.71 लाख कुंतल गन्ना की पेराई करेगी जेएचवी गड़ौरा चीनी मिल को जिले की 8 हजार 204 हेक्टेयर भूमि से तैयार लगभग 39 लाख कुंतल व कुशीनगर जिले के खड्डा और छितौनी समितियों के 3 हजार 7 हेक्टेयर क्षेत्र से उत्पादित 22 लाख कुंतल गन्ना आवंटित किया गया है। इस तरह गड़ौरा मिल को कुल 60.71 लाख कुंतल गन्ने की आपूर्ति की गई है। गन्ना आयुक्त के निर्देश के क्रम में गन्ने की तौल के 14 दिन के अंदर चीनी मिलों को भुगतान करना होगा। चीनी मिलों की सक्रियता से समय पर गन्ना मूल्य भुगतान की उम्मीद है। ओमप्रकाश यादव- जिला गन्ना अधिकारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




