सिसवा चीनी मिल ने गन्ना पेराई सत्र का किया 3.51 करोड़ का पूर्ण भुगतान

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा आईपीएल चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के सापेक्ष

सिसवा चीनी मिल ने गन्ना पेराई सत्र का किया 3.51 करोड़ का पूर्ण भुगतान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा आईपीएल चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के सापेक्ष क्षेत्र के गन्ना किसानों का संपूर्ण बकाया भुगतान कर दिया। चीनी मिल ने किसानों के खातों में 3 करोड़ 51 लाख 41 हजार रुपये भेजे हैं।मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने देते हुए बताया कि यह भुगतान बीते 19 मार्च से 25 मार्च तक खरीदे गए कुल 88 हजार क्विंटल गन्ने के बकाया मूल्य के लिए किया गया है। यह धनराशि शीघ्र ही किसानों के संबंधित खातों में पहुंच जाएगी। इस बीच गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह ने क्षेत्रीय गन्ना किसानों को गन्ने की फसल में टाप बोरर (मुड़िया) का प्रकोप मिलने के प्रति सभी को आगाह किया।

उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि सभी किसान फसल के प्रभावित कल्लों को काटकर निकाल दें, ताकि मुड़िया का प्रकोप कम हो सके। धीरज सिंह ने टाप बोरर से बचाव के लिए कोराजन के प्रयोग की भी सिफारिश की। उन्होंने यह भी बताया कि फरटेरा और घास मारने की दवाएं छूट पर उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग कर किसान अपनी गन्ने की उपज को भी बढ़ा सकते हैं। गन्ना प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने किसानों से अपने गन्ने के खेतों की नियमित रूप से निराई-गुड़ाई करने के लिए आग्रह किया, जिससे गन्ने की अच्छी उपज प्राप्त करने में मदद मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।