मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा, सूची से 14733 नाम कटा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों में बड़ी सफलता हासिल की है। डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन अभियान में सभी 12 विकास खंडों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया। कुल 7 लाख 55 हजार 679 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया, जिनमें से 14 हजार 733 नाम हटाए गए। अंतिम सूची 10 जून को प्रकाशित होगी।

मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा, सूची से 14733 नाम कटा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में महराजगंज जनपद ने बड़ी सफलता हासिल की है। गांव की मतदाता सूची को त्रुटिरहित व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाए गए डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन अभियान में जिले के सभी 12 विकास खंडों ने कार्य पूरा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इसमें जिले में कुल 7 लाख 55 हजार 679 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया। जिनमें से 14 हजार 733 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दस जून को किया जाएगा। पंचायत निर्वाचन नामावली के विशेष पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पंचायत कर्मियों तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। इस प्रक्रिया में ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे या अन्य कारणों से डुप्लीकेट श्रेणी में आ रहे थे।

मतदाता सत्यापन के परिणाम

सत्यापन के बाद जिले में कुल 740946 मतदाता वैध पाए गए। जबकि 14733 नाम डुप्लीकेट श्रेणी में आए। कुल डुप्लीकेट मतदाताओं की तुलना में हटाए गए नामों का प्रतिशत लगभग 1.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है। डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया है। अब दस जून को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

डुप्लीकेट मतदाताओं का वितरण

निचलौल में सर्वाधिक, धानी में सबसे कम डुप्लीकेट मतदाता मिले

निचलौल विकास खंड में सर्वाधिक 80130, नौतनवा में 76999 पनियरा में 73454, मिठौरा में 72356 तथा घुघली में 66990 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया। वहीं धानी विकास खंड में सबसे कम 22180,महराजगंज सदर में 65757, फरेंदा में 62209, बृजमनगंज में 61957 तथा लक्ष्मीपुर में 61942 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया।

नाम हटाने की प्रक्रिया

परतावल ब्लाक में सबसे अधिक नाम कटा

मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई में परतावल ब्लॉक सबसे आगे रहा। यहां 1868 मतदाताओं के नाम हटाया गया। पनियरा में 1707, लक्ष्मीपुर में 1699, मिठौरा में 1649, घुघली में 1533, सिसवा बाजार में 1124 तथा धानी में 987, नौतनवा में 886, निचलौल में 882, बृजमनगंज में 863, फरेंदा में 835 और महराजगंज सदर में 700 मतदाताओं के नाम सूची से हटाया गया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

प्रशासन ने जताया संतोष

जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया है। अधिकारियों का मानना है कि यह उपलब्धि निर्वाचन विभाग, बीएलओ, पंचायत कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। सभी विकास खंडों द्वारा समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा किए जाने से महराजगंज प्रदेश के उन जनपदों में शामिल हो गया है जहां पंचायत मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुनीष कुमार ने कहा, जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं का सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें 14 हजार 733 मतदाताओं का नाम हटाया गया है। पारदर्शी व त्रुटिरहित मतदाता सूची ही निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव की आधारशिला है। अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दस जून को किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महराजगंज में डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कब किया गया?
डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।