
एनएसीएसी सर्टिफिकेट के लिए हुई लिखित व प्रायोगिक परीक्षा
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में एनसीसी ए प्रमाण पत्र
महराजगंज, हिन्दुस्तान डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में एनसीसी ए प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के आठ कॉलेज के पंजीकृत 428 कैडेटों में से 337 कैडेट परीक्षा में सम्मिलित हुए। सुबह 7 बजे से लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा के कार्यक्रमों का समय निर्धारित किया गया था। जनपद में संचालित विद्यालय मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज, विशंभर नाथ जनता इंटर कॉलेज, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज, भगवान दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, कमला रुद्र नारायन इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज के 428 कैडेट ने परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत कराया था।
जिसमें 337 कैडेट परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा के कार्यक्रमों को पूर्ण किया। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था सराहनीय रही। एनसीसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा, प्रबंधक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, प्राचार्य डॉक्टर विमल यादव, एएनओ रंजना सिंह, राजेश यादव, राबिया खातून, सुशील यादव, महेंद्र राजपूत, सुखराम आदि लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




