मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 35 ने किया रक्तदान

Apr 04, 2026 10:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के सिसवा स्थित श्रीश्याम मंदिर के अतिथि भवन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 35 रक्तदाताओं ने भाग लिया। मंच के निवर्तमान अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने इसकी शुरुआत की और सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 35 ने किया रक्तदान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा स्थित श्रीश्याम मंदिर के अतिथि भवन में मारवाड़ी युवा मंच कमेटी के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें कुल 35 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मंच के निवर्तमान अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरुषों के साथ ही साथ महिलाओं को भी आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए। इसके बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज के डॉ. उमेश कुमार मौर्या व उनकी सहयोगी टीम ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराने वाले रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया। रक्तदाता शैलेश सुल्तानिया, विमल सिंघानिया, मनीष भूत, अंकित केडिया, शिवम सुल्तानिया, अर्चना अग्रवाल, श्याम कुमार वर्मा, सत्येंद्र शर्मा, धीरज गाड़िया, आशुतोष अग्रवाल, दिनेश भूत, अभिषेक रुंगटा, तारकेश्वर नाथ मद्धेशिया, मोहित अग्रवाल, सन्नी बंका, मुकेश अग्रवाल, मनोज सुल्तानिया, रोहित अग्रवाल, अनिल केडिया, अनिता केडिया, आशुतोष गाड़िया, सौरभ खेतान, मानस गाड़िया, मनीष सिंहानिया, हर्षित भालोटिया, बनारसी गुप्ता, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, रवि सिंहानिया, मोहित अग्रवाल सहित 35 लोगों ने बारी-बारी से रक्तदान किया।

सभी रक्तदाताओं को मंच की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मच के नितिन अग्रवाल, दिनेश भूत, महेंद्र अग्रवाल, मानस गाडिया, सौरभ खेतान, मुकेश अग्रवाल, सत्येंद्र शर्मा सहित नगर के अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।