बच्चों के मॉडल और प्रोजेक्ट बने आकर्षण का केंद्र
Maharajganj News - कम्पोजिट विद्यालय सोहवल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने वैज्ञानिक मॉडल और शैक्षिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में हाइड्रोपोनिक्स, जल संरक्षण और अन्य मॉडल शामिल थे।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कम्पोजिट विद्यालय सोहवल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडल व शैक्षिक प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र बना। मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने बच्चों के वैज्ञानिक सोच व अभिरूचि की प्रशंसा किया। उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने हाइड्रोपोनिक्स आधारित आधुनिक खेती, जल संरक्षण, जेसीबी मॉडल, ऑटोमैटिक वाटर मशीन, एटीएम तथा जाग्रत ज्वालामुखी समेत कई वैज्ञानिक मॉडल और टीएलएम प्रस्तुत किया। विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने मॉडलों का अवलोकन कर बच्चों की सराहना की।
कहा कि हर विद्यालय को कम्पोजिट विद्यालय सोहवल से सीख लेनी चाहिए।शिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने पर निजी विद्यालयों की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने बच्चों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अमरेन्द्र बहादुर सिंह, चन्द्रजीत कुमार पाण्डेय, अजय कुमार त्रिपाठी, विनोद वर्मा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, बलिराम यादव, नलिनी पटेल, अनीता सिंह, रंजना पाण्डेय, पूजा अरोड़ा, प्रीति शाही, मीरा गौतम सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


