Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsStudents Role in National Progress NSS Camp Highlights Importance of Social Service
समाज सेवा का देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान : नेहा

समाज सेवा का देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान : नेहा

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में पं. दीनदयाल इण्टर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में मुख्य अतिथि नेहा डालमिया ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। उन्होंने समाज सेवा को छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताया, जिससे वे सच्चे राष्ट्र निर्माता बन सकें। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रचार और समाज कल्याण के कार्यों पर जोर दिया गया।

Feb 10, 2026 10:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भविष्य में भारत का उत्तरदायित्व विद्यार्थियों को संभालना है। इसलिए यह आवश्यक है कि वे राष्ट्र हित के विषय में विचार करें और ऐसा कार्य करें, जिससे राष्ट्र प्रगति के सोपानों पर चढ़ सके। यदि विद्यार्थी समाज सेवा का लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी वे सच्चे राष्ट्र निर्माता हो सकेंगे। इसलिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थी अपनी शक्ति का सही मूल्यांकन करते हुए उसे सृजनात्मक कार्यों में लगाएं। ये बातें पं. दीनदयाल इण्टर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोऑर्डिनेटर नेहा डालमिया ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज सेवा द्वारा अपने देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेवक शिक्षा का प्रचार कर अशिक्षितोें को शिक्षित कर छुआछूत की धारणा को समाप्त कर समाज के एक उपयोगी वर्ग को अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि अवधेश प्रजापति ने कहा कि इसमें संदेह नहीं कि छात्रों में असीम शक्ति भरी हुई है। मनुष्य ने झरनों और प्रपातों के जल को अनुशासित करके असीम शक्ति एकत्रित करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यदि छात्रों की इस असीम शक्ति को भी अनुशासित करके देश और समाज कल्याण के कार्यों में लगाया जाए तो निश्चय ही इससे राष्ट्र का बहुत बड़ा हित होगा। कार्यक्रम में स्वयंसेवी सूर्य प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में अपने विचार को प्रस्तुत किया। स्वयंसेवी अनुष्का यादव, प्रियांशी, सपनिका ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने कैरियर काउंसलिंग किया।