ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्कूली खिलाड़ियों ने लहराया परचम
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के दी पैरामाउंट एकेडमी के छात्रों ने खेल के

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के दी पैरामाउंट एकेडमी के छात्रों ने खेल के मैदान में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए 13वीं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के ऊर्जावान स्कूली खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन फिटनेस, अनुशासन और असाधारण ताइक्वांडो कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक जीते, जिससे पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच स्कूली खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। स्कूल पहुंचने के बाद स्कूली खिलाड़ियों को डायरेक्टर दुर्गेश सिंह व प्रधानाचार्या नेहा सिंघानिया ने प्रोत्साहित किया।प्रधानाचार्या
नेहा सिंघानिया ने बताया कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अधीश साहनी, दिव्यांश गुप्ता ,रुही गुप्ता,शिवांश देवराज ,श्रीजय पटेल,अधिश्री,ब्यूटी यादव,अपूर्वा सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार रजत पदक कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार खेल दिखाते हुए अस्तित्व साहनी, अनुभूति साहनी,अनुनय गुप्ता,अंशिका श्रीवास्तव,श्रेया पाठक,शौर्य प्रताप सिंह,नियोर शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में खुशी गुप्ता,प्रांजल सिंह,सूर्य पाठक,अत्रेय मिश्रा, विराट यादव ने कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त कर किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


