विदाई समारोह के दौरान मारपीट, एक छात्र गंभीर
Maharajganj News - महराजगंज में एक निजी विद्यालय में विदाई समारोह के दौरान छात्रों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में 12वीं कक्षा के छात्र नीरज को सिर में गंभीर चोट आई। यह मारपीट पहले की कहासुनी का परिणाम थी। नीरज को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। कार्रवाई का इंतजार है।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय में विदाई समारोह के दौरान छात्रों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लग गई। इस विद्यालय के 12 वीं के छात्र नीरज से दूसरे विद्यालय के छात्रों में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बीच विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। विदाई समारोह समाप्त होने पर गेट पर कुछ बाहरी छात्र चले आए और नीरज से मारपीट करने लगे। इस दौरान नीरज के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसआई नागेंद्र मणि ने बताया कि छात्रों में पहले भी कहासुनी हुई थी। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


