धीमी प्रगति पर नाराजगी, जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई का निर्देश
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष बैठक में डीएम संतोष कुमार शर्मा
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष बैठक में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सख्त रुख दिखाया। मासिक समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न लेखा शीर्षकों में प्राप्त बजट एवं उसके सापेक्ष अद्यतन व्यय की प्रगति की जानकारी बीएसए से ली। विभिन्न योजनाओं में प्रगति धीमी रहने पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। शेष दिनों में प्रगति संतोष जनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उसकी प्रगति में सुधार करें।उन्होंने
बीएसए से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयकों, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के मृतक कर्मचारियों के देयकों, परिषदीय कर्मचारियों को स्वीकृत एसीपी की अद्यतन स्थिति, पेंशन आदि के प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली। कोर्ट केस के मामले में अब तक प्रशासनिक कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए बीएसए को निर्देशित किया कि किसी मामले में न्यायालय की अवमानना नहीं होनी चाहिए। समय रहते हुए न्यायालय में उत्तर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार विभाग की विभिन्न योजनाओं की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, बीएसए रिद्धी पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण सहित शिक्षा विभाग के पटल सहायक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


