
खाद के लिए उमड़ी भीड़, हर दिन हो रही है धक्का-मुक्की
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रबी सीजन में गेहूं, सरसों, मटर, मंसूर की बुआई शुरू होते
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रबी सीजन में गेहूं, सरसों, मटर, मंसूर की बुआई शुरू होते ही खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन काफी सख्त है। इसके बाद भी किसानों को डीएपी, एनपीके, यूरिया के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। किसान एक बोरी खाद के लिए पूरा दिन लाइन लगाने को मजबूर हैं। इफको और साधन सहकारी समितियों पर हर दिन खाद पहुंचते ही समाप्त हो जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस बार खाद वितरण में किसानों को टोकन लेकर खाद लेने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ साधन सहकारी समितियों पर सदस्यता ग्रहण करने वाले किसानों को ही खाद दिया जा रहा है।

इस नई व्यवस्था में एक बोरी खाद प्राप्त करने के चक्कर में किसान परेशान हैं। नगर के इफको सेन्टर पर एक बोरी खाद प्राप्त करने के लिए सुबह आठ बजे ही किसानों की लंबी लाइन खड़ी हो जा रही है। गेहूं, तिलहन, मंसूर की बुआई किया जाना है। पर किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहे हैं। महराजगंज इफको केन्द्र के प्रभारी आदित्य पांडेय ने बताया कि केन्द्र को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहे हैं। सीमित मात्रा में खाद मिल रही है। ऐसे में खाद प्राप्त करने के लिए सुबह ही किसानों की भीड़ लग जा रही है। एनपीके खाद नहीं लेना चाहते हैं अधिकतर किसान वर्तमान समय में एनपीके खाद की कीमत डीएपी की कीमत से अधिक हो गई है। सरकार द्वारा एनपीके (20:20:0:13) की कीमत 1400 और एनपीके (12:32:16) 1850 रूपये निर्धारित किया गया है। ऐसे में अधिकतर किसान एनपीके खाद खरीदना नहीं चाहते हैं। ऐसे में सेन्टर पर डीएपी खाद आने की सूचना पर किसानों की भीड़ लग जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


