आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर तीन एमओआईसी से स्पष्टीकरण तलब

Feb 28, 2026 01:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने खराब प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को चेतावनी दी और आयुष्मान कार्ड बनाने में फिसड्डी रहने वालों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई का निर्देश दिया। 24 घंटे में शत-प्रतिशत आईडी सक्रिय करने का अल्टीमेटम भी दिया गया।

आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर तीन एमओआईसी से स्पष्टीकरण तलब

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व डॉक्टरों की क्लास लगाई। आयुष्मान कार्ड बनाने में फिसड्डी रहने वाले ब्लॉक प्रभारियों को चेतावनी देते हुए दो प्रतिशत से कम कार्ड बनाने वालों की सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ को दिया है। बैठक में डिस्ट्रिक्ट डैशबोर्ड पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पनियरा, परतावल व फरेंदा के एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा आरबीएसके योजना के तहत बच्चों की स्क्रीनिंग में रुचि न लेने पर परतावल ब्लॉक के डॉ. एनएन मिश्रा और डॉ. घनश्याम गुप्ता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि जनपद में कुल 1440 आयुष्मान आईडी में से 293 अब तक निष्क्रिय हैं। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने 24 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत आईडी सक्रिय करने का अल्टीमेटम दिया। दो टूक कहा कि आयुष्मान योजना में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। वहीं, टीबी स्पूटम जांच का औसत राज्य स्तर से कम होने पर भी सुधार के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एन.एन. प्रसाद, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।